ट्रेंचिंग ग्राउंड के 50 एकड़ में बनेगा नया गार्डन, कबाड़ की चीजों से होगी सजावट - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

ट्रेंचिंग ग्राउंड के 50 एकड़ में बनेगा नया गार्डन, कबाड़ की चीजों से होगी सजावट

इंदौर :नगर निगम ट्रेंचिंग ग्राउंड में 50 एकड़ जमीन पर ऐसा बगीचा बना रहा है, जहां कबाड़ और फालतू वस्तुओं से सजावटी चीजें प्रदर्शित की जाएंगी। पुराने टायर, साइकिल, बोतलें, कागज, अखबार, पाइप, कपड़े, लकड़ी, रस्सी आदि से सुंदर वस्तुएं तैयार की जाएंगी। इससे स्वच्छता सर्वे के दौरान सेवन स्टार मिलने में मदद मिलेगी।

इससे पहले ट्रेंचिंग ग्राउंड में तीन एकड़ का बगीचा निगम विकसित कर चुका है। यहां पुराने कचरे की लैंडफिलिंग कर फूलदार पौधे रोपे गए हैं। कई देशी-विदेशी मेहमानों ने इसकी सराहना की थी। लोगों ने प्रतिक्रियास्वरूप यह तक कहा था कि ट्रेंचिंग ग्राउंड में ऐसा सुंदर बगीचा देश के किसी शहर में नहीं है। इसी बात से प्रेरणा लेकर निगम के कर्ताधर्ताओं ने बड़ा बगीचा बनाने का फैसला लिया है।

निगम को स्वच्छता सर्वे 2019 के लिए पुराने कचरे का निपटान भी करना है, इसलिए हाथोहाथ पुराने कचरे से निकली मिट्टी का इस्तेमाल नए बगीचे में किया जाने लगेगा। 2 अक्टूबर ने निगम ने एनजीओ बेसिक्स के साथ चिड़ियाघर में कबाड़ और फालतू चीजों से सुंदर वस्तुएं तैयार की थीं और लोगों को संदेश दिया था कि वे भी घरेलू कबाड़ से काम की वस्तु तैयार कर सकते हैं।

इनका कहना है

ट्रेंचिंग ग्राउंड में कबाड़ की चीजों को सुंदर बनाकर 50 एकड़ क्षेत्रफल में नया बगीचा बनाने का काम शुरू हो गया है। इसे बनने में छह महीने लगेंगे लेकिन निगम की कोशिश है कि दिसंबर तक पार्क का स्वरूप नजर आने लगे। स्वच्छता सर्वे 2019 शुरू होने से पहले बगीचे का ज्यादा से ज्यादा काम पूरा करने की कोशिश है।

– रोहन सक्सेना, अपर आयुक्त, नगर निगम