संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार...

मल्टीमीडिया डेस्क। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में दोहरी शतकीय भागीदारी करते हुए रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। 323 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे भारत को इन दोनों ने तूफानी शुरुआत दिलाते हुए जीत की राह पर अग्रसर कर दिया। इनके बीच दूसरे विकेट के लिए 246 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।
विराट व रोहित ने वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए दूसरे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी कर दी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 246 रन की पार्टनरशिप हुई। वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और रिकी पोंटिंग के नाम पर है। इन दोनों के बीच इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरियन में वर्ष 2009 में नाबाद 252 रन की साझेदारी हुई थी।