आज 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट का रनवे, कई फ्लाइट्स का बदला समय - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

होम

आज 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट का रनवे, कई फ्लाइट्स का बदला समय

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट का रनवे आज 6 घंटे बंद रहेगा। मेंटनेंस के चलते रनवे को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा जिसके कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित होंगी। खबरों के अनुसार रनवे का मेंटनेंस दो चरणों में होगा। पहला चरण अक्टूबर में है वहीं दूसरा फरवरी से मार्च के बीच होगा।

मुंबई एयरपोर्ट से हर घंटे 46 उड़ानों का संचालन होता है। मुंबई में शुरू होने वाले इस मेंटनेंस वर्क से रोजाना करीब 250 उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना है।

मेंटनेंस के कारण कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है वहीं कुछ को रद्द किया गया है। जानकारी के अनुसार मेंटनेंस के लिए आज रनवे 9/27 और 14/32 दोनों बंद रहेंगे।