Bhopal Metro Project : भेल में दिवाली बाद शुरू हो सकता है मेट्रो कोच के ब्लॉक का काम - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

भोपालमध्य प्रदेश

Bhopal Metro Project : भेल में दिवाली बाद शुरू हो सकता है मेट्रो कोच के ब्लॉक का काम

भेल। भेल कारखाने में दिवाली बाद मेट्रो के कोच बनाने के लिए प्रस्तावित ब्लॉक का निर्माण शुरू होगा। पहले यह काम अक्टूबर में शुरू होना था। लेकिन, कुछ कारणों के चलते ब्लॉक बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका। भेल सीएमडी अतुल सोबती ब्लॉक का भूमिपूजन करने भेल भोपाल यूनिट आ सकते हैं।

दरअसल, भेल प्रबंधन जापान की कावासाकी कंपनी के साथ मिलकर मेट्रो के लिए स्टील कोच बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसके लिए भेल कारखाने में अलग से करीब 50 एकड़ जमीन में ब्लॉक तैयार किया जाना है। मेट्रो में लगने वाले स्टील के कोच भेल भोपाल यूनिट में तैयार होंगे। भविष्य में भोपाल और इंदौर में प्रस्तावित मेट्रो के कोच भेल भोपाल यूनिट में ही तैयार होंगे।

डेढ़ साल तक चलेगा ब्लॉक बनाने का काम

मेट्रो के कोच बनाने के लिए प्रस्तावित ब्लॉक का काम शुरू होने के बाद से डेढ़ साल में ब्लॉक बनकर तैयार होगा। इसमें स्टील के कोच बनाने वाली मशीनों को लगाया जाएगा। आधुनिक मशीनों से कर्मचारियों द्वारा मेट्रो के कोच बनाए जाएंगे।

15 साल में 1500 कोच बनाने का होगा लक्ष्य

भेल प्रबंधन का 15 सालों में 1500 कोच बनाने का लक्ष्य है। हर साल 100 कोच बनाए जाएंगे। ब्लॉक बनने के बाद 2020 से कोच बनाने का काम शुरू हो सकता है।

1500 से 2000 करोड़ तक बढ़ेगा भेल का टर्नओवर

मेट्रो के कोच बनने के बाद से भेल का सालाना टर्न ओवर 1500 से 2000 करोड़ रुपए बढ़ेगा। भेल भोपाल यूनिट में पहली बार मेट्रो के कोच बनेंगे। भेल कारखाने में ट्रेन के इंजनों के उपकरण तो बनते रहे हैं। अब मेट्रो के कोच भी बनाए जाएंगे।

इनका कहना

मेट्रो ट्रेन के विकास के लिए भेल ने जापान की कावासाकी कंपनी से करार किया है। कारखाने में अलग से ब्लॉक बनने हैं,जिसमें कोच बनेंगे। दिवाली बाद ब्लॉक का भूमिपूजन हो सकता है- विनोदानंद झा, भेल पीआरओ