हैरतअंगेज़: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बने वर्चुअल टीवी एंकरों ने पढ़े समाचार - Samacharline.com

उत्तराखंड : राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

देशभर से कुल पांच युवा आपदा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार...

थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार...

होम

हैरतअंगेज़: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बने वर्चुअल टीवी एंकरों ने पढ़े समाचार

शंघाई: चीन में सरकारी नियंत्रण वाले टीवी चैनलों पर कृत्रिम मेधा यानि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस दो कृत्रिम एंकरों ने समाचार पढ़े. चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने इस सप्ताह यह शुरुआत की है. एजेंसी ने इसे ‘विश्व में इस तरह का पहला’ प्रयोग बताया है.

सरकार द्वारा कृत्रिम मेधा जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर जोर दिये जाने की बीच शिन्हुआ ने यह पहल की है. शिन्हुआ ने बताया कि चीनी भाषा एवं अंग्रेजी के लिए ‘एआई सिंथेटिक एंकरों’ का विकास बीजिंग की सोगोउ इंक के साथ मिलकर किया गया है.

समाचार एजेंसी ने कहा है कि ये एंकर इंसानों से कई मामलों में बेहतर हैं. ये लगातार 24 घंटे तक काम करने में सक्षम हैं. इसके अलावा वे ताजा खबरों को भी तत्काल प्रसारित कर सकते हैं. दावा ये भी है कि ये एंकर मानवीय भावों के साथ खबरें पढ़ेंगे लिहाजा लोग इसे पसंद करेंगे.