पंजीकृत संगठन बनाने पर सहमति, मजदूर की लड़ाई तेज करने का ऐलान, मंडी हम्मालों ने भरी हुंकारः मजबूत यूनियन के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प
गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। कृषि उपज मंडी में हम्मालों की बड़ी बैठक आयोजित हुई।...
गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। कृषि उपज मंडी में हम्मालों की बड़ी बैठक आयोजित हुई।...
गंजबासौदा(ओपी चौरसिया)। ग्राम त्योंदा में एक कच्चे मकान में रखे भूसे में...

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम लंबे दौरे के लिए शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई, जहां उसे चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।
भारतीय टीम के कई सदस्यों ने ट्विटर पर इस दौरे को लेकर अपने विचार जाहिर किए। चाइनामैन कुलदीप यादव ने इसे “रोमांचक चुनौती” बताया। कुलदीप ने लिखा, “रोमांचक चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना।” उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, रोहित शर्मा और अन्य के साथ तस्वीर भी पोस्ट की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना।” क्रुणाल पांड्या ने भी सोशल साइट पर टीम के साथियों के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना।”
कप्तान विराट कोहली ने रवानगी से पहले प्रेस वार्ता में गुरुवार को कहा था कि बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि विश्व कप से पहले अब सिर्फ 13 मैच खेलने हैं, लिहाजा वनडे टीम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होंगे।
भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराने का सबसे सुनहरा मौका है। ऑस्ट्रेलिया के दो प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।