Mumbai’s Redevelopment Revolution, Why India is Next -Isheta Boruah, Aditya Trivedi
Mumbai is being Rebuilt. India is...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

देवास। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत बुधवार दोपहर को देवास पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय पर अपेक्षित पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की। चुनावी समीकरणों व हार-जीत को लेकर कोई बात नहीं हुई। पूरा फोकस बूथ मैनेजमेंट, टोली पर रहा। बैठक में भगत ही पूरे समय बोले और निर्देश के रूप में अपनी बात कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई। हालांकि कुछ कार्यकर्ता उन्हें हकीकत से रुबरु करवाना चाह रहे थे लेकिन मौका नहीं मिल सका। चुनावी तैयारियों की समीक्षा के चलते प्रभारी-सहप्रभारी से वन टू वन से चर्चा की। इसमें भगत ने विधानसभा की स्थिति जानी।
दोपहर करीब 12.30 बजे भगत देवास पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय पर पहले तो कमल दिवाली मनाई और कमल के फूल के नीचे दीपक जलाए। इसके बाद बैठक की रुपरेखा बताकर भगत ने अपनी बात रखी। भगत ने बूथ मैनेजमेंट पर फोकस कर कहा कि बूथ की टोली बनी या नहीं, पेज प्रमुख बने या नहीं, इनके साथ बैठकें हुई या नहीं। घरों में झंडे लगाए या नहीं। प्रचार सामग्री घर-घर पहुंच गई हैं। यदि झंडे लग चुके हैं तो इनके फोटो उपलब्ध करवाए जाएं। सोशल मीडिया पर भगत ने खासा जोर दिया। कहा कि हमारी आईटी सेल क्या और कैसे कर रही है। सोशल मीडिया पर सक्रियता बहुत जरुरी है। शिकायतों को लेकर भी बात की। बैठक में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी, फूलसिंह चावड़ा, विधानसभा के प्रभारी व सहप्रभारी तथा गुजरात से आए प्रवासी कार्यकर्ता शामिल हुए।