Bhopal New Flight Service: इस दिन से शुरू होगी भोपाल से इन शहरों के बीच सीधी उड़ान - Samacharline.com

डेनमार्क में CSIT कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजी भारतीय बॉक्सिंग की उपलब्धियों की गूंज, डॉ. राकेश मिश्र ने CSIT अध्यक्ष ब्रूनो मोलेआ एवं महासचिव वोल्फगैंग बुर्घार्ड्ट को भेंट की प्रो बॉक्सिंग लीग सीज़न-1 की विशेष पुस्तक

आल्बोर्ग (डेनमार्क), 15 अक्टूबर 2026। इंडियन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

महिला आरक्षियों के लिए सेवा के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी, सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी...

भोपालमध्य प्रदेश

Bhopal New Flight Service: इस दिन से शुरू होगी भोपाल से इन शहरों के बीच सीधी उड़ान

भोपाल। बजट एयरलाइंस इंडिगो ने आखिरकार भोपाल से अपनी उड़ानें शुरू करने का अधिकृत रूप से ऐलान कर दिया है। कंपनी ने भोपाल से हैदराबाद उड़ान की बुकिंग भी शुरू कर दी है। जल्द ही अहमदाबाद के लिए भी बुकिंग शुरू हो जाएगी।

कंपनी ने 5 जनवरी से भोपाल से फ्लाइट आपरेशन शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी पहले चरण में भोपाल से हैदराबाद एवं अहमदाबाद तक उड़ान शुरू करेगी। बुधवार को हैदराबाद के लिए टिकट बुक होना शुरू हो गए। कंपनी इस मार्ग पर शुरूआत के तौर पर 1999 रूपए में सीट उपलब्ध करा रही है। अंतिम सीट 5 हजार रूपए तक में मिलेगी। कंपनी की यही उड़ान अहमदाबाद भी जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

ट्रेवल एजेंटो के मुताबिक अगले दो दिन में अहमदाबाद के टिकट भी मिलने लगेंगे। कंपनी ने राजा भोज एयरपोर्ट पर बुकिंग कार्यालय खोलने की तैयारी भी पूरी कर ली है। सस्ते किराए के लिए प्रसिद्ध स्पाइस जेट ने भी 3 जनवरी से भोपाल से उड़ान संचालन शुरू करने की घोषणा की है।