Smart Dustbin: यहां लगी पहली अंडरग्राउंड कचरा पेटी, खूबियां कर देंगी हैरान - Samacharline.com

डेनमार्क में CSIT कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजी भारतीय बॉक्सिंग की उपलब्धियों की गूंज, डॉ. राकेश मिश्र ने CSIT अध्यक्ष ब्रूनो मोलेआ एवं महासचिव वोल्फगैंग बुर्घार्ड्ट को भेंट की प्रो बॉक्सिंग लीग सीज़न-1 की विशेष पुस्तक

आल्बोर्ग (डेनमार्क), 15 अक्टूबर 2026। इंडियन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

महिला आरक्षियों के लिए सेवा के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी, सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी...

भोपालमध्य प्रदेश

Smart Dustbin: यहां लगी पहली अंडरग्राउंड कचरा पेटी, खूबियां कर देंगी हैरान

भोपाल। स्वच्छता सर्वे 2019 से पहले शहर में बुधवार को पहला अंडर ग्राउंड डस्टबिन इंस्टॉल कर दिया गया। एमपी नगर स्थित विशाल मेगामार्ट के सामने इसे स्थापित किया गया है। इसमें जल्द कचरा डाला जा सकेगा। बाकी 40 स्थानों पर भी गड्ढे खोदे जा चुके हैं, अब यहां भी प्लेटफार्म तैयार कर डस्टबिन स्थापित किया जाना है।

भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (बीसीएससीडीसीए) शहर भर में 150 अंडर ग्राउंड स्मार्ट डस्टबिन लगा रहा है। इसकी खासियत यह है कि कचरा जमीन के अंदर बने चैंबर में एकत्र होगा। साथ ही ऊपर से कवर रहेगा, जिससे गंदगी नहीं होगी। कचरा डालने के लिए चैंबर के ऊपर लगे ढक्कन को खोलना होगा।

एक चैंबर में दो डस्टबिन लगाए गए हैं। एक में गीला और दूसरे में सूखा कचरा एकत्र होगा। इसमें दो टन तक कचरा एकत्र करने की क्षमता है। सेंसर युक्त डस्टबिन स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए कमांड एंड कंट्रोल से जुड़ा होगा, जिसके भरते ही वाहन पहुंचेगा और इसे खाली करेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में 13 करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।