बीच हवा में विमान में निकला धुआं, कोलकाता में करवाई आपात लैंडिंग - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

बीच हवा में विमान में निकला धुआं, कोलकाता में करवाई आपात लैंडिंग

कोलकाता। मंगलवार को एक बार फिर से एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। बीच हवा में विमान में नजर आए धुंए के कारण यात्री सहम गए और इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई। मामला कोलकाता का है जहां इंडिगो की जयपुर-कोलकाता उड़ान की यहां आपात लैंडिंग करना पड़ी।

खबरों के अनुसार विमान में सवार 136 यात्रियों की जान उस समय सांसत में आ गई जब बीच हवा में विमान में धुआं निकलने लगा। सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक सोमवार को इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक जयपुर-कोलकाता मार्ग पर चलने ववाले इंडिगो का विमान 6ई-237 कोलकाता से करीब 45 मील दूर था। तभी उसके कॉकपिट और केबिन में धुआं छा गया। यात्रियों की जान खतरे में देख पायलट ने तुरंत मे डे कॉल किया और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। मे डे कॉल उस समय किया जाता है जब यात्रियों की जान खतरे में हो।

प्रैट एंड व्हिटनी इंजन वाली एयरबस ए320 नियो की पूर्ण आपात परिस्थितियों में कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। उसे अलग जगह ले जाया गया और कुछ यात्रियों को आपात सीढ़ी से और बाकी को फ्रंट स्टेल लैडर से विमान से बाहर लाया गया।

इंडिगो ने घटना की पुष्टि की है लेकिन कहा कि इससे पूर्व कभी भी विमान में तकनीकी दिक्कत नहीं देखी गई। नागरिक विमानन मंत्रालय के तहत काम करने वाले एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन बोर्ड ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इंडिगो से भी प्राथमिक जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

इस इंजन के विमानों में रही है दिक्कत

एयरबस ए320 नियो विमानों में प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगे हैं। इन विमानों का मुख्य रूप से इंडिगो और गोएयर एयरलाइंस इस्तेमाल करती हैं। शुरूआत से ही इस इंजन वाले विमानों में तकनीकी दिक्कतें आती रही हैं।