Ind vs Aus: भारत ने हमें हर विभाग में पछाड़ दिया : लेंगर - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

Ind vs Aus: भारत ने हमें हर विभाग में पछाड़ दिया : लेंगर

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लेंगर ने पहले टेस्ट मैच में भारत के हाथों मिली हार के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती की तारीफ की। उन्होंने यह भी माना कि भारतीय टीम ने उन्हें खेल के हर विभाग में पछाड़ दिया।

लेंगर ने उम्मीद जताई कि पर्थ के नए स्टेडियम में होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। नए स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच होगा। लेंगर ने कहा- मैच में कुछ ऐसे मौके थे जहां से हम अपनी पकड़ मजबूत कर सकते थे, लेकिन कुल मिलाकर हमने कड़ी टक्कर दी। हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण किया, हम जोश से भरे थे। हमने अच्छे कैच लपके, लेकिन साझेदारी में शायद उतना समय नहीं दे सके, जितना हम बल्लेबाजों से उम्मीद कर रहे थे।

कोच ने कहा, हम युवा टीम के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दुर्भाग्य से हम साझेदारी कायम करने में सफल नहीं रहे क्योंकि हम अहम मौकों पर विकेट गंवा रहे थे। इसमें कोई शक नहीं कि भारत ने हमें खेल के हर विभाग में पछाड़ा। मैच में ऐसा एक भी पल नहीं रहा जब हमें लगा हो कि हमारा पलड़ा भारी है। उन्होंने हम से ज्यादा धैर्य दिखाया और शानदार गेंदबाजी की।’