Interesting News : पाॅवर बैंक और साॅकेट भूल जाइये कपड़ों से चार्ज करिए फोन - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

होम

Interesting News : पाॅवर बैंक और साॅकेट भूल जाइये कपड़ों से चार्ज करिए फोन

नाटिंघम। शोधकर्ताओं की मानें तो अब मोबाइल फोन और टेबलेट पहने हुए कपड़ों से ही चार्ज किए जा सकेंगे। नॉटिंग्घम ट्रसेंट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने एक छोटा सा सोलर पैनल शर्ट आदि की जेब में लगाया जा सकेगा। जब आप अपने मोबाइल को जेब में रखेंगे तो वह चार्ज होने लगेगा। इस छोटे से अजूबे चाॅर्जर को नाम दिया गया है चार्जिंग डॉक।

पावर बैंक की तरह करेगा काम

इस चाॅर्जर की विशेषताआें के बारे में बताते हुए शोधकर्ताओं ने कहा कि आकार में 3 मिमी लंबे और 1.5 मिमी चौड़े इस यंत्र को एक फोन को चार्ज करने में 2000 पैनल की जरूरत पड़ेंगी। साथ ही सोलर पैनल की इस तकनीक से कार्बन का उत्सर्जन भी कम किया जा सकता है। ये कपड़ों की जेब किसी पॉवर बैंक की तरह ही काम करेगा, जिसमें किसी भी तरह के सॉकेट का प्रयोग नहीं होगा। खास बात ये है कि इस सोलर पैनल से चार्जिंग के दौरान इस खास पोशाक को पहनने वाले को किसी तरह का अहसास नहीं होगा।

सामान्य कपड़ों की तरह धुल सकेंगे कपड़े

इस खबर को पढ़ने पर आपको लगेगा कि इस चिप के चलते कपड़ों को धोया नहीं जायेगा या मुश्किल से साफ किया जा सकेगा, पर एेसा नहीं है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक इस खास चिप को रेजिन से कवर कर दिया गया है जिससे कपड़ों को धाेने पर उस पर पानी का असर नहीं होगा। पहनने पर भी ये विशेष कपड़े आपके रोजमर्रा के कपड़ों का ही अहसास देंगे। पैनल में लगे सभी 2000 सोलर सेल्स किसी भी तरह के स्मार्ट फोन को चार्ज करने में सक्षम हैं।