भाजपा जिलाध्यक्ष के भांजे को पीछे से कार ने मारी टक्कर , फोड़े काँच पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैनदेवासमध्य प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष के भांजे को पीछे से कार ने मारी टक्कर , फोड़े काँच पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार


भाजपा जिलाध्यक्ष के भांजे को पीछे से कार ने टक्कर मारी, फोड़े काँच
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
देवास।
एक तो पीछे से कार को टक्कर मारी उसके बाद पीछे वाली कार के चालक ने आगे वाली कार के चालक के साथ जबरजस्ती मारपीट की और उसकी कार के काँच भी फोड़ दिये। उक्त वाक्या रविवार देर रात को हुआ जहां भाजपा जिलाध्यक्ष के भांजे शाजापुर से इंदौर की और जा रहे थे। जहां उनकी कार पर इस प्रकार का हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार कुछ हद तक क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर कोई जनहानी तो नहीं हुई वहीं कार में महिला भी सवार थी, गनीमत रही की उन्हें किसी प्रकार से कोई चोंट नहीं आई। टक्कर होने के बाद पीछे वाली कार में से कुछ लोग निकले और मारपीट करने लगे इस बीच आगे वाली कार का काँच पत्थर मारकर फोड़ दिया। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पंहुची और दोनों ही कार को पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही की। बताया जाता है की पीछे जिस कार ने टक्कर मारी थी उस कार में तीन से चार लोग शराब के नशे में धूत थे, जिनमें से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार देर रात शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर विशाल मेगा मार्ट के पास शाजापुर से आकर इंदौर की और जा रही भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार के भांजे अजय पाटीदार निवासी इंदौर व उनके साथ कार चला रहे सौरभ पाटीदार की कार क्रमांक यूपी 16 एस 7959 को के एक अन्य कार क्रमांक एमपी 09 केसी 0016 ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया है की अजय कुछ देर के लिये विशाल मेगा मार्ट के पास रोड़ से नीचे की और कार को खड़ी कर कार में बैठे हुए थे, तभी ये हादसा हुआ। जिसके बाद पीछे वाली कार के चालक ने मारपीट करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के भांजे अजय की कार के आगे पत्थर फेंककर कांच भी फोड़ दिये। कार में अजय के परिवार की महिला भी सवार थी, गनीमत रही कोई बड़ी घटना नहीं हुई घटना की जानकारी लगते मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद पीछे वाली कार जो की देवास की कार बताई गई है उसका चालक व कार में बैठे अन्य लोग भाग रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा व दोनों चालकों की कार को कोतवाली थाने पर लाये। पुलिस ने दोनों कार चालकों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।