Ind vs Aus: भारत को करारा झटका, यह स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेगा चौथा टेस्ट - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

होम

Ind vs Aus: भारत को करारा झटका, यह स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेगा चौथा टेस्ट

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुके भारत को करारा झटका लगा क्योंकि स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा सिडनी में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। यह मैच 3 जनवरी से होने वाला है और रोहित भारत वापसी के लिए निकल चुके हैं।

रोहित इसलिए स्वदेश लौट रहे हैं क्योंकि उनकी पत्नी रितिका मां बनने वाली हैं। भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के करीब है और अब रोहित की अनुपस्थिति के चलते उसे टीम में बदलाव करना होगा।

भारतीय टीम प्रबंधन ने इसके चलते रोहित को मुंबई लौटने की इजाजत दे दी ताकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वे कुछ दिन अपनी वाइफ और परिजनों के साथ बिता सके। रिपोर्ट के अनुसार रितिका पहली बार मां बनने वाली है और इसलिए रोहित ऐसे में उनके साथ रहना चाहते हैं।

रोहित की अनुपस्थिति की वजह से हार्दिक पांड्या को चौथे टेस्ट मैच में मौका मिलने का अनुमान है। रोहित के नहीं होने से टीम संतुलन गड़बड़ाएगा, उन्होंने मेलबर्न में तीसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में नाबाद फिफ्टी लगाई थी। रोहित को चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने टीम में वापसी कर पहली पारी में 5 चौकों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए थे।