राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण...
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन...

इंदौर। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ( The Accidental Prime Minister) फ़िल्म को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोर्ट के इस फिल्म पर रोक नहीं लगाने के फैसले के बाद से आज ये फिल्म रिलीज हुई है। लेकिन इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच फिल्म देखने को लेकर झड़प हो गई। दरअसल बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता आज सुबह मल्हार मेगा मॉल में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म देखने पहुंचे थे। यहां पहले से ही हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस तैनात थी। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच थिएटर में घुसने को लेकर विवाद हो गया। हंगामे के बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ हल्का बल प्रयोग किया।
इससे पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पूरी फौज गाजे-बाजे के साथ थिएटर पहुंचीं थी।