प्रयागराज कुंभ के लिए चलेगी इंदौर स्पेशल ट्रेन, आज से होगी बुकिंग आरंभ - Samacharline.com

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक

छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल...

संवैधानिक मर्यादा और जनसंवेदना के नए प्रतिमान गढ़ेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन?

प्रकाश त्रिवेदी उत्तराखंड के राज्यपाल के...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

उज्जैनधर्मं/ज्योतिषभोपालमध्य प्रदेश

प्रयागराज कुंभ के लिए चलेगी इंदौर स्पेशल ट्रेन, आज से होगी बुकिंग आरंभ


प्रयागराज कुंभ के लिए चलेगी इंदौर स्पेशल ट्रेन
आज से होगी बुकिंग आरंभ

देवास। इलाहबाद के मध्य कुंभ मेले को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जिसके तहत ट्रैन इंदौर से चलकर इलाहबाद पहुँचेगी। इस ट्रेन का दो दिशाओ में ठहराव दिया गया है। ट्रेन में सीटों की बुकिंग आज 12 जनवरी से आरंभ हो रही है।
14 जनवरी से आरंभ हो रहे प्रयागराज कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन इंदौर से चलाई जा रही है। जो 18 जनवरी
से चेलेगी। जिसके तहत इसका रूट इंदौर से आरंभ होकर इलाहबाद स्टेशन तक रहेगा। इस गाड़ी में बुकिंग आज 12 जनवरी से आरंभ हो रही है।
इस रूट से चलेगी गाड़ी
गाड़ी नम्बर 09351 इंदौर से रात्रि 23:55 बजे चलेगी, 1 बजे देवास आएगी, 1:50 पर उज्जैन, 3:20 मक्सी, 4:25 शुजालपुर, होते हुए इलाहबाद स्टेशन पर 11:15 पर पहुँचेगी। इसी तरह वापसी में इलाहबाद से गाड़ी 20 जनवरी को नम्बर 09352 सुबह 8 बजे निकलेगी रात्रि 22:50 पर शुजालपुर, मक्सी 23:35 पर, उज्जैन 24:30 पर, देवास 1:50 पर होते हुए 2:50 पर इंदौर पहुँचेगी।
इन स्टेशन पर रहेगा ठहराव
इस ट्रेन का दो दिशाओं में ठहराव रहेगा जिसके अंतर्गत देवास, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, संत हिरदारामनगर, विदिशा, गुलाबगंज, गंजबासौदा, बिना, झांसी एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर इस गाड़ी का ठहराव रहेगा।
ये रहेंगे कोच
इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, सात स्लीपर कोच एव चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।