ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक
छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल...
प्रकाश त्रिवेदी उत्तराखंड के राज्यपाल के...

भोपाल। ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा सेंटर भोपाल में बनाने की तैयारी है। यहां पर हार्ट, लिवर, किडनी, कॉर्निया व अंगों का ट्रांसप्लांट हो सकेगा। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। ईदगाह हिल्स में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर यह केन्द्र बनाया जाना है।
2015 से प्रदेश में कैडेवर डोनेशन बढ़ा है। इसमें ब्रेन डेड मरीज (जिसके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है) के अंग दान किए जाते हैं। इस मामले में पहले नंबर पर इंदौर और दूसरे नंबर पर भोपाल है। इसके चलते सरकारी आर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर बनाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। भोपाल प्रदेश के बीचों-बीच होने की वजह से यहां पर सेंटर बनाने की तैयारी है।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अफसरों ने बताया कि हार्ट, लिवर, कॉर्निया, बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होगी। बता दें कि एम्स समेत प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में हार्ट, किडनी, लिवर ट्रांसप्लांट नहीं हो रहा है। इस वजह से मरीजों को निजी अस्पतालों में आर्गन ट्रांसप्लांट कराना पड़ रहा है। एम्स व हमीदिया समेत कुछ अस्पतालों में सिर्फ कार्निया का ट्रांसप्लांट हो रहा है।