अभिनेत्री करीना को बनाएं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी, इस शहर से उठी मांग - Samacharline.com

युवाओं! कृष्ण को केवल पूजिए मत, कृष्ण को समझिए; यदि वास्तविक स्वतंत्रता चाहिए तो पहले आत्मसंयम सीखिए -श्रीपाद अवधूत 

आज भारत का युवा जाग रहा...

इंदौर का अनूठा यशोदा मंदिर : जहां गोद भराई की रस्म के लिए उमड़ती हैं महिलाएं, जन्माष्टमी के दूसरे दिन और डोल ग्यारस पर लगती है भीड़, मन्नत पूरी होने पर बच्चे के कपड़े से लेकर वजन के बराबर धान तक चढ़ाते हैं श्रद्धालु

अक्षय जैन इंदौर के खजुरी बाजार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

भोपालमध्य प्रदेश

अभिनेत्री करीना को बनाएं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी, इस शहर से उठी मांग

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए स्थानीय नेताओं ने क्षेत्र के प्रत्याशी चयन के पहले अपनी पसंद हाईकमान तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।

भोपाल से पटौदी परिवार की बहू और अभिनेत्री करीना कपूर को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजा गया है। स्थानीय कांग्रेस नेता अपनी इस मांग को लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा के सामने भी रखेंगे।

कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए पिछले सप्ताह प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी, जिन्हें क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करने के साथ ही चर्चा में चल रहे प्रत्याशियों के नामों की रिपोर्ट देना है। प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू हो जाने से स्थानीय स्तर पर संभावित नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है।

भाजपा के प्रभाव वाले भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद बताना शुरू कर दिया है। नगर निगमपार्षद योगेंद्र सिंह चौहान गुड्डू ने अपनी पसंद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से पहुंचा दी है। बताया जाता है कि पार्षद योगेंद्र सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से अभिनेत्री करीना कपूर को उतारे जाने की मांग की है। करीना भोपाल नवाब के नाती नवाब मंसूर अली खान पटौदी की पुत्रवधु हैं।

ससुर नवाब पटौदी भी रहे चुके हैं प्रत्याशी

करीना के ससुर नवाब मंसूर अली खान पटौदी को भी 1991 में भोपाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया था। उन्हें तब दो लाख छह हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि उनके सामने खड़े हुए भाजपा के सुशीलचंद्र वर्मा को तीन लाख आठ हजार से ज्यादा मत मिले।

36 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें स्वामी अग्निवेश भी शामिल थे। नवाब पटौदी के चुनाव प्रचार में तब राजीव गांधी ने भी सभा की थी। उनके अलावा क्रिकेटर कपिल देव और नवाब पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर भी चुनाव प्रचार के लिए आई थीं।

मांग आएगी तो हाईकमान को बताएंगे

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए स्थानीय नेताओं की मीटिंग लेंगे। चर्चा में संभावित प्रत्याशियों के रूप में जो भी नाम आएंगे, उनसे भी पार्टी हाईकमान को अवगत कराएंगे।