Ind vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे और 3 T-20 मैच, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

होम

Ind vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे और 3 T-20 मैच, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म करने के बाद न्यूज़ीलैंड पहुंच चुकी है और अब विराट कोहली की सेना इस दौरे पर पांच वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वन-डे 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 1-1 से बराबर की। फिर चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीतकर भारत ने पहली बार कंगारुओं को उन्हीं की धरती पर टेस्ट सीरीज़ जीती। इसके बाद वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया ।

अब कोहली की सेना को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी लय को बरकरार रखना होगा। इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आइसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

चलिए अब आपको बताते हैं कि कब, कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे वनडे और टी-20 सीरीज़ के ये मैच-

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल

भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच – 23 जनवरी (बुधवार) – नेपियर – सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच- 26 जनवरी (शनिवार) – माउंट मॉनगनुई- सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच- 28 जनवरी (सोमवार) – माउंट मॉनगनुई- सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच- 31 जनवरी (गुरुवार) – हैमिल्टन – सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच- 3 फरवरी (रविवार) – वेलिंगटन- सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच- 31 जनवरी (गुरुवार) – हैमिल्टन – सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच- 3 फरवरी (रविवार) – वेलिंगटन- सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड T-20 सीरीज शेड्यूल

भारत-न्यूजीलैंड पहला टी-20 मैच- 6 फरवरी (बुधवार) – वेलिंगटन – सुबह 11:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मैच – 8 फरवरी (शुक्रवार) – ऑकलैंड- सुबह 11:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 मैच – 10 फरवरी (रविवार) – हैमिल्टन – दोपहर 12:30 बजे