नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से इतनी बड़ी खबर आई है जिसे लेकर क्रिकेट के लाखों चाहने वालों को बड़ा सदमा लगेगा. वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ और वेस्टिंडीज़ के स्टार क्रिस गेल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. हालांकि वो ये संन्यास इसी साल इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप के बाद लेंगे.
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है. क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने रविवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. सीडब्ल्यूआई ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए अभ्यास शुरू होने से पहले गेल ने इसकी घोषणा की.
गेल की हाल में लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है.
वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले गेल, ब्रायन लारा के बाद वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.
गेल ने अबतक 284 वनडे मैचों में 9727 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं. ब्रायन लारा के नाम वनडे में 10,405 रन दर्ज हैं.
39 साल के गेल ने 2015 के विश्व कप में जिम्म्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी, जो वनडे में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है.
गेल ने पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत और बांग्लादेश के दौरे पर जाने से मना कर दिया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अपना पिछला वनडे मैच पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.
गेल ने 1999 में भारत के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 103 टेस्ट और 56 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें क्रमश : 7214 और 1607 रन बनाए हैं.