मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से की मुलाकात, सिंहस्थ-2028 में आधुनिक संचार व्यवस्था के उपयोग की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के...

बेंगलुरू: अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में पुलवामा की घटना ने आतंकवाद के मामले में भारत के साथ अमेरिकी सहयोग की जरूरत को मजबूत किया है और आतंकवाद के तह तक पहुंचने में वह भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है. अमेरिका ने पाकिस्तान से अपील की कि वह अपनी धरती से चलाए जा रहे सभी आतंकवादी समूहों का समर्थन और उन्हें पनाह देना तुरंत बंद करे.
भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जेस्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आतंकवादी हमले की तह तक पहुंचने में हम भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’’
आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ अमेरिका के सहयोग पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनकी निंदा की है, पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी पनाहगाहों की हमने पहले भी निंदा की है और हमने उनको सैन्य सहयोग देना बंद कर दिया है.’’
पुलवामा की घटना पर उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना ने आतंकवाद निरोधक मामलों पर भारत के साथ सहयोग करने और पिछले हफ्ते की घटना के तह तक पहुंचने में उनके साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.’’
जस्टर ने पुलवामा हमले को ‘‘भीषण’’ करार दिया. अमेरिका के राजदूत बुधवार से पांच दिनों तक यहां चलने वाले एयरो इंडिया कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उच्चस्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं.