खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप...

चेन्नई:
जमशेदपुर एफसी आज हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के एक अहम मुकाबले में यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से भिड़ेगी. चेन्नई की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर चुकी है लेकिन जमशेदपुर इस दौड़ में शामिल है. जमशेदपुर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. चौथे स्थान पर काबिज मुंबई सिटी एफसी से उसके चार अंक कम है. ऐसी स्थिति में जमशेदपुर किसी भी हाल में अंक नहीं गंवाना चाहेगी क्योंकि हार या फिर ड्रॉ की सूरत में वह अगले दौर की दौड़ से बाहर हो जाएगी.
कोच सीजर फेरांडो टीम के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. यहां आने से पहले उनकी टीम पुणे के हाथों 1-4 से हार गई थी. इसी हार ने उसे खराब स्थिति में डाला है. कोच अपनी टीम के डिफेंस से काफी चिंतित हैं. फेरांडो को हालांकि उम्मीद है कि उनकी टीम खराब दौर से गुजर रही चेन्नई के खिलाफ अच्छा खेल दिखाएगी, जो अब तक सिर्फ 16 गोल कर सकी है.
चेन्नई की बात करें तो वह जीत के साथ अपने घरेलू सीजन का समापन करना चाहेगा. खिताब की दौड़ से बाहर होने के बाद यह टीम का अंतिम रूप से तालिका में सबसे नीचे रहना तय हो गया है. इस टीम को सिर्फ दो जीत मिली है और इसके खाते में 16 मैचों से सिर्फ आठ अंक हैं. आईएसएल के पांच साल के इतिहास में यह सबसे कम अंक हैं. इससे पहले बीते सीजन में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने 11 अंक जुटाए थे.