टिकट की दौड़ में उज्जैन से आया नया नाम उज्जैन की भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेखा तंवर जता रही दावेदारी, ऊंटवाल समर्थक होकर संघ के संपर्क में - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासदेशभोपालमध्य प्रदेश

टिकट की दौड़ में उज्जैन से आया नया नाम उज्जैन की भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेखा तंवर जता रही दावेदारी, ऊंटवाल समर्थक होकर संघ के संपर्क में

अमित बागलीकर
टिकट की दौड़ में उज्जैन से आया नया नाम
उज्जैन की भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेखा तंवर जता रही दावेदारी, ऊंटवाल समर्थक होकर संघ के संपर्क में
देवास।
लोकसभा चुनाव की हलचल तेज होते ही अब दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। देवास-शाजापुर संसदीय सीट से अब तक पुरुष दावेदारों के नाम ही सामने आ रहे थे लेकिन अब उज्जैन निवासी सुरेखा तंवर का नाम भी इस सूची में जुड़ा है। कहा जा रहा है कि इस नाम पर संघ की ओर से विचार हो रहा है और पूर्व सांसद व आगर विधायक मनोहर ऊंटवाल का भी समर्थन है।
सुरेखा तंवर वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखती है और खुद ऊंटवाल इसी समाज से होकर इस सीट से सांसद रह चुके हैं। संघ भी इस समाज के नेताओं को तवज्जो दे रहा है। वर्तमान में कई नेता इस सीट से टिकट की आस लगाए बैठे हैं जिनमें पूर्व विधायक से लेकर नए चेहरे शामिल हैं। इसी बीच सुरेखा तंवर का नाम भी उभरकर आया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि संघ भी इस नाम पर विचार कह रहा है। यह नाम इसलिए भी ताकतवर है क्योंकि वर्तमान में सुरेखा उज्जैन भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष है। इससे पहले अजा मोर्चा महिला विंग की संभाग प्रभारी रह चुकी हैं। बूथ प्रभारी का दायित्व निभा चुकी है। राजनीति के साथ ही सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी है, जिसके चलते इस नाम पर विचार किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में संघ की भूमिका अहम रहेगी। इसलिए संघ द्वारा किसी नाम पर विचार करने पर उसकी संभावना बढ़ जाएगी।