Box Office: लोगों को खूब हंसा रही है 'टोटल धमाल', चार दिनों में कर ली है बंपर कमाई, जानें कलेक्शन - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

Box Office: लोगों को खूब हंसा रही है ‘टोटल धमाल’, चार दिनों में कर ली है बंपर कमाई, जानें कलेक्शन

Total Dhamaal Box Office Collection: कॉमेडी फिल्म ‘टोटल धमाल’ लोगों को खूब हंसा रही है और यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है. फिल्म ने चार दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

इसमें अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय दत्त, संजय मिश्रा,बोमन ईरानी, ईशा गुप्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और आफताब शिवदासानी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं. इनकी कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आ रही है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी की जोड़ी काफी जम रही है. 

फिल्म की कमाई के आंकड़े तरन आदर्श ने जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि ये फिल्म शहरों में अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की थी. शनिवार को फिल्म ने 20.40 करोड़ कमाए. वहीं रविवार की छुट्टी का इस फिल्म को पूरा फायदा मिला और इसने 25.50 करोड़ रुपए की कमाई की. चौथे दिन सोमवार को भी लोग ये फिल्म देखने पहुंचे. सोमवार को इस फिल्म ने 9.85 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर चार दिनों में ये फिल्म 72.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

इसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

आपको बता दें कि भारत में इस फिल्म को 3700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है जबकि ओवरसीज़ में 786 स्क्रीन्स पर फिल्म प्रदर्शित हुई है. समीक्षकों ने तो इस फिल्म को कुछ खास नहीं बताया है और ना ही रेटिंग अच्छी दी है लेकिन इसके इतर ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है.

लंबी चौड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म का बजट तकरीबन 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ‘धमाल’ सीरीज की यह तीसरी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है.