वापसी के साथ ही केएल राहुल ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

वापसी के साथ ही केएल राहुल ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग

विवादों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले लोकेश राहुल आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. राहुल आईसीसी की टी-20 रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है जबकि अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई 31 पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं.

राहुल ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई दो मैचों की टी-20 सीरीज में 47 और 50 रन बनाकर शानदार वापसी की. इसे पहले वह चैट शो विवाद के बाद खराब दौर से जूझ रहे थे. उन्होंने चार पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 726 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गये.

जिन भारतीय बल्लेबाजों को रैंकिंग में फायदा मिला है, उनमें शीर्ष रैंकिंग पर रह चुके विराट कोहली दो पायदान के लाभ से 17वें जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात पायदान की छलांग से 56वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (12 पायदान के फायदे से 15वें स्थान) और बायें हाथ के स्पिनर कृणाल पंड्या (18 पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 43वें स्थान) को भी फायदा मिला है.

हालांकि चाइनामैन कुलदीप यादव दो पायदान के नुकसान से चौथे स्थान पर हैं.

अन्य खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी से दो पायदान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये. एक साल पहले इस प्रारूप में शीर्ष रैंकिंग पर रहने वाले इस बल्लेबाज ने 56 और नाबाद 113 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 2-0 से जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया की 2007 टी-20 विश्व कप चैम्पियन के खिलाफ एक दशक में सीरीज में पहली जीत है.

हजरतुल्लाह को अफगानिस्तान की आयरलैंड पर सीरीज में 3-0 की जीत के दौरान कुल 204 रन बनाने से 31 पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गये. इसमें उन्होंने नाबाद 162 रन की पारी भी खेली जो टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है.

ऑस्ट्रेलिया के लिये डार्सी शार्ट को आठ पायदान का फायदा हुआ जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गये जबकि नाथन कूल्टर नाइल गेंदबाजों की सूची में चार पायदान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर पहुंच गये. उन्होंने भारत के खिलाफ चार विकेट चटकाये थे जिसमें पहले मैच में 26 रन में तीन विकेट झटकाना भी शामिल था जिससे वह मैन ऑफ द मैच रहे थे.

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 12 पायदान की छलांग से 30वें जबकि उस्मान गनी 25 पायदान के फायदे से 79वें स्थान पर पहुंच गये.

आईसीसी पुरूष टी20 टीम रैंकिंग में भारत ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है और वह भारत से केवल दो अंक के अंतर पर है.

अफगानिस्तान और आयरलैंड ने अपना क्रमश: आठवां और 17वां स्थान बरकरार रखा है. पाकिस्तान की टीम 135 अंक लेकर भारत से 13 अंक ऊपर पहले स्थान पर काबिज है.