लगी आचार संहिता... पुलिस व प्रशासनिक अमले ने निकाला फ्लेग मार्च - Samacharline.com

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक

छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल...

संवैधानिक मर्यादा और जनसंवेदना के नए प्रतिमान गढ़ेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन?

प्रकाश त्रिवेदी उत्तराखंड के राज्यपाल के...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

लगी आचार संहिता… पुलिस व प्रशासनिक अमले ने निकाला फ्लेग मार्च


लगी आचार संहिता…
पुलिस व प्रशासनिक अमले ने निकाला फ्लेग मार्च
देवास। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता रविवार शाम 5 बजे से पूरे देश में लागू कर दी गई है। जिसके बाद समस्त प्रशासनिक विभाग आचार संहिता लगते ही पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। रविवार देर शाम को पुलिस विभाग ने शहर के बीच से फ्लेग मार्च निकाला, जो शहर के सभी मार्गों के साथ संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मार्गों से होता हुआ निकला। फ्लेग मार्च में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारीयों के साथ जिला प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
रविवार शाम को लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया। वहीं देर शाम को विभाग के तमाम अधिकारी शहर कोतवाली पर एकत्रित हुए जिसमें पुलिस अधीक्षक, एडिशनल पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक के साथ शहर के पाँचों थानों के प्रभारी व अन्य पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला जिसमें कलेक्टर, एसडीएम, एडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक चंन्द्रशेखर सोलंकी ने बताया की शहर में फ्लेग मार्च निकालने का उद्देश्य यही था की किसी भी प्रकार को कोई अपराधिक कृत्य ना हो आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इस हेतु फ्लेग मार्च निकाला गया था।