नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

मुंबई:
लोकसभा चुनाव (General Election 2019) की तारीखों की घोषणा के बाद देश के शेयर बाजा के शुरुआती कारोबार में बंपर तेजी देखी जा रही है. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange – BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सोमवार को 70.14 अंकों की तेजी के साथ 36,741.57 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange – NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी (Nifty) 33.35 अंकों की बढ़त के साथ 11,068.75 पर खुला.
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दमदार प्रदर्शन देखा गया. प्रमुख सूचकांक Sensex सुबह 10.09 बजे 306.73 अंकों की छलांग लगाकर 36,978.16 पर और निफ्टी (Nifty) भी लगभग इसी समय 64.10 अंकों की तेजी के साथ 11,099.50 पर कारोबार करते देखे गए.