बर्थडे स्पेशल: जानें- आमिर की लीक से हटकर उन 10 फिल्मों को जिसने मैसेज देने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी मचाया धमाल - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

बर्थडे स्पेशल: जानें- आमिर की लीक से हटकर उन 10 फिल्मों को जिसने मैसेज देने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी मचाया धमाल

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से भी ज्यादा का सक्सेफुल करियर बीताने वाले आमिर खान ने अपने फिल्मी सफर में कई यदगार परफॉर्मेंस दी हैं.

 

आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी 10 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ लीक से हटकर थी, बल्कि उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया. अपनी इन फिल्मों के साथ आमिर खान ने ये साबित कर दिया कि फिल्मों में मजेदार अंदाज में भी खास संदेश दिया जा सकता है.

कयामत से कयमात’ – 1988

पहली फिल्म ‘कयामत से कयमात’ तक से ही आमिर खान ने ये साबित कर दिया था कि वो इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक ठहरने वाले हैं. हालांकि उनकी डेब्यू फिल्म 1984 में आई ‘होली’ थी. लेकिन बतौर एक्टर पहचान उन्हें 1988 में आई फिल्म  ‘कयामत से कयमात’ से मिली. फिल्म की कहानी दो ऐसे जवां दिलों की थी जो एक दूसरे से प्यार करते हैं और अगर समाज या परिवार इनके बीच में आएगा तो वो इन बंधनों को तोड़कर भाग खड़े होंगे. दो बागी प्रेमियों की इस कहानी ने एक तरफ ये मैसेज दिया कि प्यार में कोई बंधन नहीं होता. तो साथ ही ये भी संदेश दिया कि आज का युवा समाज के खोखले बंधनों को तोड़कर उड़ना जानता है. अपनी पहली ही फिल्म को नेशनल अवॉर्ड्स में सप्शेल मेंशन मिला था.