Paytm के टक्कर में Xiaomi ने उतारा Mi Pay, लकी यूजर्स जीत सकते हैं 100 रेडमी नोट 7 और 50 Mi टीवी - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

होम

Paytm के टक्कर में Xiaomi ने उतारा Mi Pay, लकी यूजर्स जीत सकते हैं 100 रेडमी नोट 7 और 50 Mi टीवी

नई दिल्ली: बीटा प्रोग्राम टेस्टिंग के बाद शाओमी ने आखिरकार भारत में अपना पेमेंट एप Mi Pay लॉन्च कर दिया है. एप UPI टेक्नॉलजी पर आधारित है और मी स्टोर एप से इसे डाउनलोड किया जा सकता है. मी पे फिलहाल शाओमी के फोन पर ही उपलब्ध है. जहां इसे नेशनल पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया से सर्टिफाई किया गया है.

मी पे की मदद से आप किसी को भी उसके बैंक अकाउंट में एसएमएस के जरिए पैसे भेज सकते हैं. वहीं कांटैक्ट और स्कैनर एप की मदद से भी ये मुमकिन है. वहीं आप UPI की मदद से भी पेमेंट कर सकते हैं जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जरिए अधिकृत किया गया है.

फिलहाल पेमेंट के लिए शाओमी ने ICICI बैंक को अपना पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बना रखा है. शाओमी ने कहा कि डेटा सर्वर भारत में ही लोकेटेड हैं न की चीन में. मी पे की बेहतर शुरूआत के लिए कंपनी मी पे यूजर्स को कुछ बेहतरीन डील्स दे रही है.

क्या है ऑफर

लॉन्च के बाद जो लोग मी पे का इस्तेमाल करेंगे उन्हें मी पे की तरफ से रेडमी नोट 7 के 100 यूनिट और 50 मी एलईडी टीवी 4ए प्रो 32 जीते का शानदार मौका मिलेगा. ये कुछ लकी यूजर्स को ही मिलेगा. इसलिए अगर आपने एप डाउनलोड कर लिया है तो फटाफट पेमेंट करना शुरू कर दें.  शाओमी का ये पेमेंट एप सीधे पेटीएम, मोबिक्विक और गूगल पे जैसे पेमेंट एप को टक्कर देगा.