निगम के वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए अचानक बदला पंप - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासमध्य प्रदेश

निगम के वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए अचानक बदला पंप


देवास। नगर पालिका निगम की वाहन विभाग शाखा ने निगम के वाहनों के डीजल डलवाने पर रोक लगा दी है। पहले जहाँ से जिन वाहनों में पैट्रोल, डीजल डलता था,उनमे कुछ वाहन ऐसे हैं जिन पर रोक लगी है, बाकी वाहनों में डीजल पूर्व की भांति डलता रहेगा।
निगम सूत्र बताते है कि स्वच्छता वाहनों में डीजल पहले खनूजा पेट्रोल पंप से डलता आया है। लेकिन अब कुछ बड़े वाहनों पर यहाँ से डीजल भरवाने पर विभाग ने रोक लगा दी है। जिस पर अब कुछ छोटे वाहनों में डीजल खनूजा पेट्रोल पंप से डलेगा, बाकी बचे निगम के बड़े वाहनो में डीजल मक्सी रोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से डलेगा। सूत्र बताते है कि रिलायंस पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने के लिए निगम भाजपा नेता अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे। जिसके चलते विभागीय अधिकारी ने जल्दी में कुछ इस तरह का फैसला लिया होगा।
निगम का खाता था बाकी
निगम के विभागीय सूत्रों का कहना है कि पूर्व से ही खनूजा पेट्रोल पंप पर निगम का खाता बढ़ गया था। निगम से पंप संचालक को लाखों रुपये लेना शेष थे। जिसके चलते विभाग ने त्वरित निर्णय लिया है। सूत्रों का कहना है कि निगम के वाहनों में प्रतिदिन 70 हजार से 1 लाख रुपये का ईंधन भरा जाता
है।
अब निगम को नई दुकान मिल गई है हालांकि इस दुकान का संचालक भी भाजपा नेता है जिससे ये जान पड़ता है कि अब निगम के इस नेता को लाभ का कुछ अंश भी शायद मिल जाये। जिसके लिए निगम के वाहन अब बड़ी और छोटी मात्रा में ईंधन डलवायेंगे।