मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली मुख्यमंत्री निवास में की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली...
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ....
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

मोटर साइकल चोर को पुलिस ने पकड़ा
देवास। चोर मचाए शोर…. इसी तर्ज पर शहर में चोरी अनवरत जारी है, जिस पर रोक लगाने के लिये पुलिस कुछ कार्रवाई कर रही है। फिर भी आरोपी अपना हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। उसके बावजूद भी पुलिस इन चोरी करने वाले आरोपियों को पकडऩे के लिये कभी-कभी ऐसे प्रयास करती है की जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में आ जाता है। इसी के तहत गत दिनों दो दो पहिया वाहन शहर के मध्य से चोरी हुए थे, जिन्हें पुलिस ने अपनी सक्रियता का प्रदर्शन कर आखिरकार दबोच लिया। गत 23 मार्च को दिनदहाड़े मोती बंगला निवासी राजेन्द्र पिता हिरालाल खंडेलवाल की मोटरसाईकल एमपी 41 एमटी 3611 को एक आरोपित ने शिकार किया और वाहन लेकर फरार हो गया। इसी तरह आरोपित ने मुखर्जी नगर स्थित मनोज पिता माँगीलाल की एक्टिवा वाहन क्रमांक एमपी 41 एमए 7066 को अपना शिकार बनाया था। उक्त आरोपित बीती रात को एबी रोड़ के नजदीक एक्टिवा पर बैठा हुआ था, तभी अचानक से एएसआई संजय कुमार निगम व जाकिर हुसैन ने वाहन चोकिंग के दौरान वहां पर पंहुचे आरोपित से वाहन के बारे में पूछा तो उसके पास वाहन के किसी प्रकार से दस्तावेज नहीं मिले इसी शंका के आधार पर पुलिस आरोपित को कोतवाली थाने पर लेकर आई जहां उससे प्रधान आरक्षक जाकिर हुसैन ने कड़ी पूछताछ की। जिस पर उसने बताया दोनों वाहन चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने बताया की आरोपी पवन पिता राधेश्याम जाट 30 वर्ष निवासी गोपालपुरा सारंगपुर जिला राजगढ़ है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 290 व 287/19 के तहत धारा 379 के चलते कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा व वाहनों को जब्त किया है।