Mumbai’s Redevelopment Revolution, Why India is Next -Isheta Boruah, Aditya Trivedi
Mumbai is being Rebuilt. India is...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...
इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

आवारा कुत्ते ने बालिका पर किया हमला
देवास। शहर की कई ऐसी कॉलोनियां हैं जहां पर आवारा कुत्ते घूमते हुए देखे जा सकते हैं। इनकी तादाद इतनी अधिक हो गई है कि यह हर क्षेत्र में झुण्ड बनाकर घूमते नजर आते हैं। यह राह चलते लोगों पर अचानक से हमला कर देते हैं। पूर्व में भी एक ऐसी घटना बड़े बाजार में घटित हुई थी जहां पर एक आवारा घूमते कुत्ते ने साइकिल पर जा रहे एक युवक पर हमला कर दिया था जिस पर उसे पैर में चोट आई थी। जिसका उपचार आज भी जारी है। ऐसी ही कई घटनाएं शहर के बीच हो चुकी हैं। हांलाकि इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना दी थी जिस पर नगर निगम ने आवारा घूमते कुत्तों को पकडऩे की कार्रवाई तो की थी उसके बाद नगर निगम ने पल्ला झाड़ते हुए इस मामले को वहीं छोड़ दिया जिसके कारण आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर आवारा कुत्ते घूमते हैं और लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के बालगढ़ रोड स्थित सिल्वर कॉलोनी में सामने आया जहां मनस्वी पिता निर्मल कुरील उम्र 6 वर्ष के मुंह पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया जिसके चलते उसके मुंह पर गहरी सूजन आ गई है। वहीं पिता ने कुत्ते के काटने के बाद ही तत्काल जिला अस्पताल में जाकर उपचार करवाया था। उसके बाद निजी अस्पताल में भी बच्ची का उपचार करवाया गया। नगर निगम इन आवारा कुत्तों की सूध नहीं ले रही है जिसके कारण भय का वातावरण बना हुआ है।