भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में लगाया ताले, नाराज भाजपा नेताओं ने विधायक पुत्र विक्रमसिंह पवार के साथ किया चक्काजाम, देखें पूरा घटनाक्रम समाचार लाइन पर - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में लगाया ताले, नाराज भाजपा नेताओं ने विधायक पुत्र विक्रमसिंह पवार के साथ किया चक्काजाम, देखें पूरा घटनाक्रम समाचार लाइन पर


देवास नगर पालिका निगम जहां पर शहरी विकास कार्य को लेकर कार्ययोजना बनाई जाती है, जिसमें वार्ड पार्षदों की अहम भूमिका मानी जाती है। ऐसे में कार्य न होने की दशा में निगमायुक्त से चर्चा की जाना स्वाभाविक परिस्थिति रहती है। शहर में विकास कार्य को लेकर जहां एक और जनप्रतिनिधि जितने जिम्मेदार रहते हैं, उतने ही जिम्मेदार यहां के अधिकारीगण रहते हैं। शहरी विकास को लेकर जहां तक सवाल उठता है की वर्तमान निगम परिषद ने शहरी विकास को लेकर कार्य में कोताही की है। वहीं वर्तमान स्थिति में कांग्रेस की प्रदेश में सरकार कार्य कर रही है। जिसको लेकर नगरीय निकाय के दौरान शहरी विकास के कार्य भी प्रदेश सरकार के द्वारा किये जाते हैं। वहीं वर्तमान में भाजपा की निगम परिषद कार्य कर रही है, जो विपक्ष की भूमिका भी बखूबी निभा रही है। शहर मेें सडक़ निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से निगम अधिकारीयों व ठेकेदारों से विवाद पार्षदों का बना हुआ दिखाई दे रहा है।
भाजपा पार्षदों के क्षेत्रों में विकास कार्य न होने से सोमवार को निगमायुक्त से भाजपाई ने समय लिया था, जहां पता चला की निगमायुक्त सोनकच्छ किसी कार्य को लेकर पुष्पगिरी गई हुई थी। इस बीच भाजपाईयों को निगमायुक्त नहीं मिली और उन्होनें आवेश में आकर आंदोलन की राह पकड़ ली, जिस पर भाजपाई नेताओं ने पहले तो निगम में ताले जड़ दिए। उसके बाद सडक़ पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस बात की सूचना मिलने पर विधायक व उनके पुत्र भी निगम पर पहुंचे जहां विधायक ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा की निगमायुक्त राजनीतिक रूप से कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रही है, उनके कहने पर कार्य कर रही हैं। वहीं निगमायुक्त ने कहा की वह सोनकच्छ गई थी, रविवार को उन्होनें भाजपा नेताओं से मिलने का समय दिया था। लेकिन वहां से निकल ही रही थी की अचानक से उनकी दुर्घटना होते-होते बची। उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। ग्राम अरनिया के पास उनका वाहन पलटने से बचा, वहीं जो वाहन उन्हें मिला उसमें वह बैठकर नंगे पैर ही निगम कार्यालय में आई। वहीं जिस वाहन में वह बैठकर आई वह वाहन भी कांग्रेस नेता का था।
नगर निगम के मुख्य द्वार पर भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने निगम आुयक्त हाय हाय के नारे के साथ आंदोलन करा वही विधायक गायत्रीराजे पवार व विधायक पुत्र ने निगम में हो रहे आंदोलन के दौरान वहा पंहुचें एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी को साफ साफ कह दिया कि निगम आयुक्त सार्वजनिक माफी मांगे नही चक्काजाम के साथ देवास बंद किया जायेगा जिस पर निगम आयुक्त विधायक से बात करने अपने कक्ष से बाहर तो आई और भाजपा पार्षदों के साथ विधायक से चर्चा करी लेकिन भाजपाईयों का एक कहना था कि निगमायुक्त संजना जैन सार्वजनिक माफी मांगे लेकिन आुयक्त के द्वारा माफी नही मांगी गई और सीधे वाहन में बैठकर रवाना होने लगी तो भाजपा विधायक के पुत्र विक्रमसिंंह पवार गाडी के सामने आने लगे जिसके चलते निगमायुक्त संजना जैन सीधे अपने कक्ष में चली गई।