मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बची प्रसूता - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बची प्रसूता


मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बची प्रसूता
देवास। बारिश का दौर आरंभ है, वहीं इस बारिश के दौर के चलते कई निचले क्षेत्रों में लोग जान हथेली पर लेकर निवास कर रहे हैं। कब, कहां, कौन सी घटना हो जाए कहा नहीं जा सकता है। इसी के चलते शहर के मण्डी धर्मशाला के पीछे की और वासुदेव पुरा में बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार अचानक से गिर गई। जिसमें घरेलू सामान दब गया और यहां पर मौजूद एक प्रसूता मकान में सो रही थी दीवार के गिरते ही वह बेहोश हो गई। जिसे परिजन उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए। बताया जाता है की टेकरी के नीचे की और बनी इस बस्ती में बारिश का पानी भी झरने की तरह आता है जिससे हादसा कभी भी हो सकता है। वहीं यहां पर रह रहे लोग भी करीब 30-40 वर्षों से यहीं पर निवास कर रहे हैं। जिनके मकान कच्चे वर्षों से बने हुए हैं। मंगलवार को हुए हादसे में वासुदेव पुरा की निवासी श्रीमती समीम ने बताया की उसकी बेटी आफरीन प्रसूती के लिए उसके ससुराल से देवास आई है। उसके ऊपर दीवार गिरते हुए बची, वहीं श्रीमती समीम ने बताया की घर में और भी बच्चे रह रहे हैं। इस हादसे में करीब 40-50 हजार रूपए का नुकसान बताया गया है।