नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

देवास। संस्था केयर इंडिया द्वारा मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम खटाम्बा, डुगरिया के स्कूलों में नागरिकों के लिए हाथ धुलाई का कार्याक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला, बच्चों एवं पुरूषों को हाथ धोने के तरीके बताए। साथ ही स्वच्छता का महत्व एवं जल संरक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेकसिंह राजपूत सरपंच खटाम्बा, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा चौधरी थे। कार्यक्रम में संस्था केयर इंडिया के ब्लाक समन्वयक राजपाल सेंधालकर, दीपक रेकवार, रीना पंवार, बंशीलाल चौहान, प्रतिभा माली का विशेष सहयोग रहा।