मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में...
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में...
युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों...
डॉ ओम डहरिया, सहायक जनसंपर्क अधिकारी...

देवास – नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ है जिसके चलते हैं देवास की सफाई व्यवस्था को लेकर आज नगर निगम ने भारी संख्या में पुलिस बल की सहायता से शहर में चल रही स्वच्छता की कचरा गाड़ियों में एक पुलिसकर्मी को बिठाकर वार्डों से कचरा उठाने का काम कराया । पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर निगम कमिश्नर संजना जैन नगर निगम के पुराना आरटीओ ऑफिस पहुंचे जहां अधिकारियों से चर्चा की वही डिपो पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे जो नगर निगम की गाड़ियों में बैठकर रवाना हो गए।
यूनियन के शहर अध्यक्ष रूपेश कल्याणे ने कहा कि ऐसी अडियल रवैया वाली कमिश्रर एवं एकतरफा कर्मचारियों के अहित मेें निर्णय लेने वाली कमिश्नर को हम देवास निगम में स्वीकार नहीं करेंगे। आज से नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कार्य बंद करके हड़ताल पर चले गए और कर्मचारी नेताओं के अनुसार आयुक्त संजना जैन की टालमटोल नीतियों के कारण मजबूर होकर की जा रही हड़ताल अब उनके तबादले तक जारी रहेगी।
इस विषय पर निगमायुक्त संजना जैन से चर्चा करने की कोशिश की गई आयुक्त कैमरे से बचते नजर आई। डोर टू डोर चलने वाली स्वच्छता की गाड़ी में पुलिसकर्मी क्यों बैठे की जानकारी देने से बचते नजर आई।