यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

देखे विडियो समाचार लाईन पर
देवास। बोहरा समाज ने हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी की संध्या पर शहर के विभिन्न मार्गो से ण्क को जुलूस निकाला। इनमें बुरहानी बैंड ने धुनें बिखेरीं। बच्चे हजरत मोहम्मद की शान में मदहे और कसीदे पढ़ते चल रहे थे वही छेाटे बच्चों के हाथ में स्वच्छता का संदेश देकर स्वच्द अभियान के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
इस मौके पर समाज के लोग परंपरागत सुनहरी पगड़ी में सजे। जुलूस नावेल्टी चौरहा मस्जिद से शुरू हुआ जो मुख्य मार्गो से होता हुआ शालीनी रोड़ मस्जिद,पर समापन हुआ। । मस्जिद में खुशी की मजलिस हुई। सामूहिक भोज भी हुए। समाज जनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद पेश की।
मोहम्मद साहब की शान में मदहे और कसीदे पढ़े,मजलिस में उमड़े लोग
समाज प्रवक्ता ने बताया कि मिलाद की संध्या पर मगरीब और ईशा की नमाज के बाद खुशी में लोगों का हुजूम उमड़ा। मजलिस की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। इसके बाद मोहम्मद साहब की शान में मदहे और कसीदे पढ़े गए। नात शरीफ की तिलावत के साथ दुआएं मांगी गईं।

देखे विडियो समाचार लाईन पर