स्कूली बच्चों ने याद किया चाचा नेहरू को साईंनाथ मेमोरियल स्कूल में हुए कई कार्यक्रम - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

स्कूली बच्चों ने याद किया चाचा नेहरू को साईंनाथ मेमोरियल स्कूल में हुए कई कार्यक्रम

साईंनाथ मेमोरियल स्कूल में बच्चो ने हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस
देवास। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का 130 वा जन्मदिन (बाल दिवस) सांईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में गरिमामयी आयोजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मनोरंजक एवं आकर्षक खेल गतिविधिया, ज्ञानवर्धन प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए खूब आंनद उठाया। प्राचार्य श्रीमती मिशकात शकील ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन श्रीमती दिव्या नागर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बाल दिवस पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर ही क्यो मनाया जाता है के बारे में विद्यार्थियों को वक्तव्य संचालक शकील कादरी ने दिया।
नेहरूजी की 130 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन
शासकीय विधि महाविद्यालय, देवास में देष के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के जन्मदिवस एवं 130 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार चौहान द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप-प्रज्जवलन कर सेमिनार का शुभारंभ किया। सेमिनार में पंडित जवाहरलाल नेहरूजी एवं धर्म निरपेक्षता विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ. चौहान ने कहा कि समाज में धार्मिक भेद-भाव को समाप्त कर देषहित की भावना एवं आपसी प्रेम और भाईचारे को महत्व देना चाहिए एवं नेहरू जी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को बताते हुए कहा कि साहित्य, षिक्षा एवं उनके विचारों को सभी आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।