शाजापुर के दो पुलिस अधिकारी देवास में दुर्घटनाग्रस्त - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

शाजापुर के दो पुलिस अधिकारी देवास में दुर्घटनाग्रस्त

देवास। उज्जैन की और पीटीएस जाते समय शाजापुर जिले के दो एएसआई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों अधिकारी बाइक पर सवार थे, और सड़क पर रखे विद्युत तार के जाल में उलझ जाने से बाइक फंस गई और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विजयागंज मंडी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाये, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक पुलिस अधिकारी को निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया वही एक जिला अस्पताल में उपचारत है।
शाजापुर पुलिस विभाग में पदस्थ दो एएसआई भेरू सिंह, जगदीश काजले रविवार शाम को बाइक से पीटीएस उज्जैन की और जा रहे थे। जो मक्सी रोड स्थित विजयागंज मंडी क्षेत्र के ग्राम मांगरोला से जा रहे थे, उस बीच सड़क पर पड़े विद्युत तार के जाल में बाइक के पहिये उलझ गए जिसके कारण दोनों एएसआई बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को सिर में चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही विजयागंज मंडी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जगदीश काजले को निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती किया गया है।