सलमान खान ने बताया, कैसे प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' को छोड़ने की बात कही? - Samacharline.com

बॉलीवुड

सलमान खान ने बताया, कैसे प्रियंका चोपड़ा ने ‘भारत’ को छोड़ने की बात कही?

‘भारत’ फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज होने में अब सिर्फ गिनती के दिन बचे है। इस फिल्म को लेकर सलमान खान और कटरीना कैफ जहां काफी बिजी हैं वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दोनों की जिक्र से सुर्खियों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि फिल्म प्रमोशन के दौरान सलमान-कैटरीना एक तरफ जहां फिल्म के बारें में लोगों से बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ये दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे भी कर रहे हैं। इसी बीच सलमान ने एक बार फिर से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक खुलासा किया है।

ये बात आप सभी को पता है कि फिल्म भारत में सबसे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था, लेकिन प्रियंका अपनी शादी की वजह से इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। प्रियंका के इंकार के बाद फैंस से लेकर बॉलीवुड तक सभी हैरान रह गए थे। इसी बात को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने सलमान खान से सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए सलमान ने बताया कि किस तरह प्रियंका ने फिल्म ‘भारत’ से अपना नाम वापस लेकर निक के साथ शादी करने का फैसला लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने बताया कि प्रियंका फिल्म में काम नहीं करने वाली बात का जिक्र मेरे घर आकर की थी। सलमान ने आगे कहा कि जब प्रियंका में घर आईं, तब वहां मेरी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) सबसे पहले मिली। जब उन्होंने प्रियंका से पूछा कि आखिरकार हुआ क्या है तब एक्ट्रेस ने उन्हें बताया कि वो शायद निक के साथ शादी कर सकती हैं।

इसके बाद सलमान ने उनसे कहा कि, ‘तो करो ना शादी’। फिर प्रियंका ने उन्हें बताया कि फिल्म के शेड्यूल के दौरान उनकी शादी की तारीख पड़ सकती है। सलमान ने एक्ट्रेस से पूछा कि, ‘क्या तुम अपने कपड़े खुद बनाने वाली हो? ये काम डिजाइनर्स करेंगे। तुम्हें बस उन दो-तीन दिनों के लिए मौजूद रहने की जरुरत है।’ जब प्रियंका ने उनसे कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें कितने दिन के लिए मौजदू रहना पड़ेगा तब सलमान ने कहा कि इसका समाधान निकाल लेंगे। इसके बाद अर्पिता ने सलमान से इशारों में कहा कि प्रियंका फिल्म नहीं करना चाहती हैं। फिर सलमान ने एक्ट्रेस से यही सवाल पूछा। प्रियंका ने कहा कि, ‘नहीं मैं नहीं करना चाहती हूं.. निक ने मुझे प्रपोज कर दिया है।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250