बिजली गिरने से युवक की हुई मौत - Samacharline.com

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

बिजली गिरने से युवक की हुई मौत

बिजली गिरने से युवक की हुई मौत
देवास। अचानक से तेज आंधी और हवा के बाद बारिश हुई जिससे लोगों ने राहत महसूस की, वहीं बादलों की गडग़डाहट के साथ बिजली भी कहीं कहीं गिरी जिससे एक युवक की मौत हो गई। घायल अवस्था में युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
जिले के ग्राम बरोठा थानांर्तगत बिजली गिरने से बबलू पिता कमल रावत उम्र 19 वर्ष की मौत हो गई। बताया जाता है की बारिश का मौसम हो रहा था, व बिजली भी चमक रही थी। गाय को लेने के लिये खेत पर गया जहां घर की ओर आते समय उस पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फिर भी परिजन उसे जिला चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250