Diabetes के मरीजों को खाने चाहिए ये ड्राई फ्रूट्स - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
विशेषहेल्थ और केयर

Diabetes के मरीजों को खाने चाहिए ये ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इनमें कई विटमिन, मिनरल्स, कैल्शियम और अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि हर रोज आपको ये ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। बेशक ये नट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन अगर आपको डायबिटीज है तो आपको कुछ सावधानी बरतनी पड़ेगी। कुछ नट्स आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं, वहीं कुछ नट्स ऐसे हैं जो आपको ब्लड शुगर मेनटेन रखने में मदद करते हैं।

आइए, आपको बताते हैं कि कौन से ड्राईफ्रूट्स हैं जो डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए।

बादाम
बादाम खून में ग्लूकोज लेवल को मैनेज करने में मदद करता है। यह स्ट्रेस को भी कम करता है जो डायबिटीज और हार्ट डिजीज का प्रमुख कारण है। कच्चा बादाम खाना बेस्ट है। चाहें तो इसे रात भर भिगोकर भी खा सकते हैं। सॉल्टेड बादाम से परहेज करें।

अखरोट
अखरोट में ज्यादा कैलरी होती है। जरा सा अकरोट खाकर भी आप ज्यादा देर तक फुल रह सकते हैं। ऐसे में आपका मन बार-बार कुछ खाने का नहीं करेगा और आप शुगर कंट्रोल कर सकेंगे। कुछ रिसर्च में यह भी देखा गया है कि अखरोट खाने वालों में डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।

पिस्ता
पिस्ता ऐनर्जी से भरपूर होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अच्छे फैट्स होते हैं। रिसर्च के अनुसार पिस्ता डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर मेनटेन करने में भी मदद करता है। हालांकि, सॉल्टेड पिस्ता खाने से बचें। हर रोज फ्रूट सलाद के साथ मुट्ठी भर पिस्ता लें।

मूंगफली
मूंगफली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है और दिल की बीमारी का रिस्क भी कम करता है। यह डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करता है।