अब एक्स कपल्स को साथ लाएंगे सलमान, बने इस डांस रियलिटी शो के प्रोड्यूसर - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन

टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा,...

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया, राम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन बनाने में अशोक सिंघल जी की भूमिका अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री

अशोक सिंघल जी के अखंड, सुरक्षित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के...

बॉलीवुड

अब एक्स कपल्स को साथ लाएंगे सलमान, बने इस डांस रियलिटी शो के प्रोड्यूसर

न्यूकमर्स की फिल्मों से लेकर टीवी शोज़ तक लॉन्च करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के सुल्तान सलमान खान, इस बार एक और टीवी शो प्रोड्यूस करने वाले हैं। यह शो मशहूर डांस रियेलिटी शो नच बलिए है, जिसका 9वां सीजन सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे।
सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने इस बार शो में खास तौर पर एक्स कपल्स को बतौर कंटेस्टेंट्स रखा है। मेकर्स अब तक 5 जोड़ियों को फाइनल कर चुके हैं, जो जल्दी ही इस शो केप्रोमो शूट करेंगी।

इन्हीं 5 कपल्स में से तीन जोड़ियां एक्स कपल्स की हैं।इन 5 जोड़ियों में से तीन जोड़ी एक्स कपल एली गोनी व नताशा स्टेंकोविक, मधुरिमा तुली व विशाल आदित्य सिंह और अनुज सचदेव व र्वशी ढोलकिया की होंगे। वहीं बाकी दो कपल शादी शुदा जोड़े हैं, जिनमें प्रिंस नरूला व युविका चौधरी और संभावना सेठ व अविनाश द्विवेदी।अभिनेता सलमान खान इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वो शो की ओपनिंग सेरेमनी में कंटेस्टेंट्स का परिचय कराते भी दिखाई देंगे। ठीक वैसे ही, जैसे वो बिग बॉस केकंटेस्टेंट्स का अनाउंसमेंट करते हैं। हर कपल के रिलेशनशिप के बारे में सलमान अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आएंगे।

वहीं इस बार शो के जजेस के लिए चैनल ने कई बॉलीवुड दिग्गजों को अप्रोच किया है, जिनमे कटरीना कैफ, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, रवीना टंडन, टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी शामिल हैं।हालांकि अभी तक किसी की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिला है। सूत्र कहते हैं कि रवीना टंडन ने चैनल को भरोसा दिया है कि वो जज की कमान जरूर संभालेंगी।