अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...

नई दिल्ली: आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे (Bachchan Pandey)’ में अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.
प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक अकाउंट से की गई ट्वीट के अनुसार, “हमें यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि कृति सेनन हमारे क्रिसमस को बेहतर बनाने वाली हैं. हैशटैग एनजीइएफ परिवार में ‘बच्चन पांडे’ के साथ आपका एक बार फिर से स्वागत है.”
कृति ने इस बारे में कहा कि वह अक्षय और निर्देशक फरहाद समजी, जिनके साथ उन्होंने ‘हाउसफुल 4’ में काम किया उनके साथ फिर से काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं.
अभिनेत्री ने कहा, “इस रीयूनियन के लिए उत्साहित और रोमांचित हूं! यह क्रिसमस वास्तव में शानदार होने वाला है! हैशटैग बच्चन पांडे में काम शुरु करने को लेकर इंतजार नहीं कर पा रही हूं.”फिल्म की अन्य जानकारियों को अभी उजागर नहीं किया गया है. ‘बच्चन पांडेय’ अक्षय और नाडियाडवाला की एक साथ दसवीं फिल्म है.