साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी
साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...
मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...
यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने डे-नाइट टेस्ट मैच से एक दिन पहले कहा है कि गुलाबी गेंद से खेलना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेलना थोड़ा चुनौतियों से भरा है। भारत-बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस के मैदान में खेला जाएगा।
विराट ने मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टेस्ट मैच का पहला सत्र थोड़ा मुश्किल होगा। यह देखना होगा कि किस तरह गेंदबाजी होगी, बल्लेबाज किस तरह खेलेंगे। कोहली ने यह भी कहा कि एक बार आदत पड़ने के बाद डे-नाइट फॉर्मेट में खेलना सामान्य हो सकता है।