सलमान की राधे के सेट पर रणदीप हुड्डा को लगी चोट - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

बॉलीवुड

सलमान की राधे के सेट पर रणदीप हुड्डा को लगी चोट

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, सलमान खान की नई फिल्म राधे में विलेन का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही थीं. लेकिन अब खबर है कि रणदीप हुड्डा को राधे की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है. रणदीप, एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे.

खबर है कि रणदीप को दो दिन पहले एक एक्शन सीक्वेंस शूट करते हुए चोट लगी थी और अब वे अस्पताल से वापस आ गए हैं. अब उनकी हालत बेहतर है. उनकी अस्पताल से आई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

राधे में में एक्शन के लिए सलमान खान ने स्पेशल कोरियाई स्टंट टीम को रखा है, जो फिल्म के एक्शन को डिजाइन करेगी. इस फिल्म में 4 से 5 एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, जिसमें स्मोक फाइट, गन शूट-आउट, हांथापाई और सलमान की फिल्मों का सबसे बेस्ट सीक्वेंस शर्टलेस फाइट भी होगी. इस शर्टलेस फाइट में रणदीप हुड्डा और सलमान खान आमने-सामने होंगे.

बता दें कि राधे के अलावा रणदीप हुड्डा, डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म आजकल में  कार्तिक आर्यन और सारा अली खान संग काम कर रहे हैं. इसके अलावा रणदीप, फिल्म रैट ऑन अ हाईवे, सोनी पिक्चर्स की नई थ्रिलर फिल्म और मीरा नायर की सीरीज अ सूटेबल बॉय में भी नजर आएंगे.