जिला महाप्रबंधक बोले केवल सलाह लेने आए, उद्योगपति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र पहुंचे मेंटनेंस करना आवश्यक - Samacharline.com

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

जिला महाप्रबंधक बोले केवल सलाह लेने आए, उद्योगपति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र पहुंचे मेंटनेंस करना आवश्यक

शहर के लघु उद्योगपति मेंटेनेंस की अनुमति के लिए हो रहे परेशान

देवास। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दिनों से शहर की कई औद्योगिक इकाइयां बंद है। इनमें कई उद्योग ऐसे है, जिन्हें पुनः आरंभ करने में मेंटनेंस और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जरूरत पढ़ेगी। आज कुछ उद्योगपति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने उद्योग आरंभ करने व मेंटनेंस करने के लिए अनुमति की बाद विभागीय अधिकारी से की लेकिन अधिकारियों ने उद्योग खोलने की अनुमति नहीं दी।
जबकि औद्योगिक इकाई संचालको की मांग थी कि कंपनियों को खोलने के लिए मेंटनेंस की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनियों में कुछ ऐसी मशीनें है, जिनका सॉफ्टवेयर अपडेट समय पर होना आवश्यक है, जिसके चलते 400 से अधिक लघु उद्योग के साथ दर्जन भर बड़े उद्योग भी लॉकडाउन से ही बंद है। जिसके तहत आज लघु उद्योग के लोग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र पहुंचे जहां पर पदस्थ अधिकारी तिवारी से इस विषय पर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि यह लोग मेरे से केवल सलाह लेने आए। जबकि उद्योगपतियो ने पहले भी आवेदन दिया है। जिसके चलते आज पुनः आवेदन दिया है। लेकिन जिला महाप्रबंधक उद्योग विभाग आरके तिवारी इनसे दूरी बनाते हुए कहा गए कि यह काम जिला दंडाधिकारी का है। अब समझ में यह नहीं आता है कि इस तरह से आवदेन लेने के बाद क्यों पल्ला झाड़ा जा रहा है। साथ ही बड़े उद्योगपतियों से कहा है कि आप एकेवीएन को आवदेन करें।