निगम आयुक्त ने एक साथ छः मशीनों से किया गया शहर को सेनेटाइज.., महाराष्ट्र से मंगवाई गई मिस्टस्प्लिनर मशीन से हो रहा शहर सेनेटाइज - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

निगम आयुक्त ने एक साथ छः मशीनों से किया गया शहर को सेनेटाइज.., महाराष्ट्र से मंगवाई गई मिस्टस्प्लिनर मशीन से हो रहा शहर सेनेटाइज


एक साथ छः मशीनों से किया गया शहर को सेनेटाइज..

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निगम कर रही पूरा प्रयास..

महाराष्ट्र से मंगवाई गई मिस्टस्प्लिनर मशीन से हो रहा शहर सेनेटाइज

देवास। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर निगम प्रयास कर रही है। आज शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगम के सभी सेनेटाइज वाहनों से एक साथ सेनेटाइज किया गया। निगम आयुक्त विशालसिंह ने बताया की शहर में एक साथ सेनेटाइज करने का कारण यह है कि किसी भी तरह से आगे कोई वायरस शहर में न लगे इस हेतु इस प्रकार से यह प्रयास किया गया है। वही उन्होंने बताया कि इस तरह से सेनेटाइज करने से लोगो की आंखों में कुछ देर तक मामूली जलन हो सकती है। उन्होंने आम लोगो से कहा है कि जब भी सेनेटाइज किया जा रहा हो लोग अपने घरों में ही रहें क्योंकि इस सेनेटाइज में उच्च स्तर के केमिकल का उपयोग किया गया है। इसमें महाराष्ट्र से आई खास तौर की मशीन जिसका नाम मिस्टस्प्लिनर है, उसका उपयोग किया गया है। निगमायुक्त ने बताया कि क्वारेंटाईन क्षेत्रो में भी सेनेटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सेनेटाइशन में ब्लोअर मशीन, बड़ी फायर, छोटे फायर ट्रेक्टर मशीन का उपयोग किया गया है। वहीं निगमायुक्त से पूछे जाने पर की रेड झोन में आने के बाद निगम सक्रिय हुवा है जिस पर उन्होंने माना कि संसाधनों की कमी थी।