Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...
देवास। हाटपिपलिया विधानसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक निजी होटल में हुई थी। जहां बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यंग कसते हुए बोले कि हाटपिपलिया के पूर्व विधायक व वर्तमान भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौधरी को हल्दी लग गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है, और 24 कि 24 सीटों को जितने का दावा किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया है कि 24 में से 20 सीटे हम जीतेंगे। जिस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि झूठ के धरातल पर खड़ी पार्टी कभी भी सफल नहीं हो सकती है। वहीं पिछले चुनाव में उन्होंने जो वादे किए थे, और भ्रष्टाचार भी इस हद था कि उन्होंने फावड़े को छोड़ जेसीबी से पैसा खिंचा, चाहे वह कलेक्टर का ट्रांसफर हो या किसी की नियुक्ति हो बगैर पैसे के नहीं करते थे। अवैध व्यवस्याओ का गढ़ बन गया था। इसलिए प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में 24 ही सीटों पर जीतेंगे। इसके साथ ही पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के द्वारा किये गए ट्वीट पर कहा कि पता चल जाएगा थोड़े दिन बाद कौन-कौन भ्रष्टाचारी है। साथ ही कांग्रेस के नेताओं के बहुत सारे नेताओं के कागजात हमारे पास है यह वक्त बताएगा, अब देखना उनका क्या हाल होता है।