मुख्यमंत्री ने किया बिजली उपभोक्ताओं से लाइव संवाद, विधायक प्रतिनिधि जैन भी हुए शामिल , बिजली कंपनी के अधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि का किया स्वागत - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया बिजली उपभोक्ताओं से लाइव संवाद, विधायक प्रतिनिधि जैन भी हुए शामिल , बिजली कंपनी के अधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि का किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने किया बिजली उपभोक्ताओं से लाइव संवाद, विधायक प्रतिनिधि जैन भी हुए शामिल
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने विधायक प्रतिनिधि का किया स्वागत
देवास.
बिजली बिलों के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली उपभोक्ताओं से लाइव संवाद किया। देवास जिले में 504 स्थानों पर 19549 उपभोक्ताओं को सीएम के संवाद का सीधा प्रसारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दिखाया गया। इस दौरान विविकं अधिकारियों ने बिजली उपभोक्ताओं के हक की आवाज उठाने वाले विधायक प्रतिनिधि रवि जैन का स्वागत भी किया। जैन भी संवाद में शामिल हुए।
कार्यक्रम में देवास जिले के चार झोन, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायतों, बड़े गांवों में एलईडी स्क्रीन, लैपटॉप एवं मोबाइल लगाकर संवाद दिखाया गया। मई, जून, जुलाई में कोविड-19 के कारण बिजली बिलों में दी गई राहत के बारे में बताया। देवास शहर संभाग में होटल सांई कृपा, सृष्टि क्लब, चौधरी गार्डन, कुमावत परिसर बालगढ़ में आयोजन हुआ। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर 40-50 उपभोक्ता शामिल हुए। होटल सांई कृपा में विधायक प्रतिनिधि रवि जैन, नोडल अधिकारी सुब्रतो राय, अधीक्षण यंत्री अमित सक्सेना, वृत्त कार्यालय के नोडल अधिकारी अरविंद ङ्क्षसह, कार्यपालन यंत्री सतीश कुमरावत, सिटी जोन प्रभारी प्रवीण जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि जैन ने बताया कि देवास शहर में लगभग 42 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं की समस्या देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह राहत दी है।